वॉशिंगटन में Tesla सुपरचार्जर स्टेशन में संदिग्ध विस्फोट, FBI जांच में जुटी

America अमेरिका: वॉशिंगटन राज्य के लेसी शहर में स्थित एक टेस्ला सुपरचार्जर स्टेशन में मंगलवार तड़के एक संदिग्ध विस्फोट के बाद भारी क्षति हुई है। घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस और FBI ने की है, हालांकि विस्फोट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।
FBI ने ईमेल के ज़रिए बताया कि वह स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है। लेसी पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह 1:34 बजे जोरदार धमाके की कई शिकायतें मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना में टेस्ला का 12-चार्जिंग पॉइंट वाला सुपरचार्जर स्टेशन अस्थायी रूप से बंद हो गया है। टेस्ला कंपनी वाशिंगटन की ऊर्जा कंपनी पुजेट साउंड एनर्जी के साथ मिलकर चार्जिंग सेवा बहाल करने में जुटी है।
टेस्ला के शोरूम और चार्जिंग स्टेशनों पर हाल के महीनों में कई देशों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ विरोध समूहों ने कंपनी के CEO एलन मस्क की राजनीति और उनके पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीबी पर नाराज़गी जताई है।





