व्यापार

पक्की खबर! केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना आगे नहीं बढ़ेगी, 80 करोड़ गरीबों को नवंबर के बाद नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

jantaserishta.com
5 Nov 2021 4:50 PM IST
पक्की खबर! केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना आगे नहीं बढ़ेगी, 80 करोड़ गरीबों को नवंबर के बाद नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को नवंबर के बाद मुफ्त राशन शायद नहीं मिलेगा। शुक्रवार को खाद्य सचिव ने कहा कि इस स्कीम के तहत नवंबर के बाद भी गरीबों को राशन दिए जाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। बता दें कि बीते साल से ही केंद्र सरकार की ओर से इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसी साल जून में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इस स्कीम को नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया गया था। पीएम मोदी ने 30 जून के अपने भाषण में कहा था कि 8 महीने में मुफ्त राशन के वितरण में सरकार को कुल 1.5 लाख करोड़ रुपये की रकम खर्च करनी पड़ी है।

खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा, 'अर्थव्यवस्था अब सुधार की ओर बढ़ रही है। ऐसे में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार का कोई प्लान नहीं है।' महंगे खाद्य तेल की महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश कई राज्यों में इसमें कमी देखने को मिल रही है। 7 रुपये से लेकर 20 रुपये तक कमी अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिली है। पाम ऑइल, मूंगफली के तेल और सनफ्लावर ऑइल में कमी दिख रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में खाद्य तेलों की महंगाई बड़ा मुद्दा बना है। जिसमें सरकार के प्रयासों से मामूली कमी आई है, लेकिन अब भी इसकी कीमत 200 रुपये प्रति लीटर के पार ही बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story