व्यापार

विश्व बैंक समूह के प्राइवेट सेक्टर इन्वेस्टमेंट लैब के नए सदस्यों में सुनील मित्तल शामिल

jantaserishta.com
24 April 2025 11:28 AM IST
विश्व बैंक समूह के प्राइवेट सेक्टर इन्वेस्टमेंट लैब के नए सदस्यों में सुनील मित्तल शामिल
x
नई दिल्ली: विश्व बैंक समूह ने अपने प्राइवेट सेक्टर इन्वेस्टमेंट लैब (पीएसआईएल) के अगले चरण को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह चरण बड़े पैमाने पर बेहतरीन समाधानों को लागू करने पर केंद्रित है और इसके नए सदस्यों में भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल शामिल हैं।
इस नए चरण में लैब की मेंबरशिप का विस्तार किया गया है। इसमें विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजन का अनुभव रखने वाले उद्योग जगत के नेताओं को शामिल किया गया है। उद्योग जगत के इन नेताओं के अनुभव के साथ विश्व बैंक रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।
विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, "मेंबरशिप बढ़ाने के साथ हम अपने संचालन में इस काम को मुख्यधारा में ला रहे हैं और इसे सीधे रोजगार एजेंडे से जोड़ रहे हैं।" बंगा ने कहा, "यह कदम प्राइवेट सेक्टर को निवेश का रास्ता दिखाने में मददगार होगा। परिणामस्वरूप निवेश से रिटर्न मिलेगा और अर्थव्यवस्थाओं को समान रूप से ऊपर उठने में मदद मिलेगी। यह हमारे जनादेश का केंद्र है।"
लैब के नए सदस्यों में बेयर एजी के सीईओ बिल एंडरसन, डांगोटे ग्रुप के प्रेसिडेंट और सीईओ अलिको डांगोटे, हयात होटल्स कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ मार्क होपलामाजियन शामिल हैं। मित्तल ने कहा, "विश्व बैंक समूह दुनिया भर में उभरते बाजारों में अर्थव्यवस्थाओं को विकसित करने और अवसर पैदा करने की पहल के साथ आगे बढ़ रहा है। जैसा कि प्रेसिडेंट बंगा ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"
उन्होंने कहा कि मुझे अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक नेताओं के साथ पीएसआईएल में शामिल होने पर खुशी है। मित्तल ने आगे कहा, "मैंने कनेक्टिविटी की पावर को प्रत्यक्ष रूप से देखा है, जो व्यवसायों को बढ़ने और समुदायों को फलने-फूलने के अवसर पैदा कर जीवन को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि दूरसंचार क्षेत्र की सफलताएं मूल्यवान होंगी क्योंकि पीएसआईएल अपने महत्वपूर्ण कार्य के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है।"
पिछले 18 महीनों में लैब ने विकासशील देशों में निजी क्षेत्र के निवेश में सबसे अधिक दबाव वाली बाधाओं की पहचान करने और कार्रवाई किए जाने वाले समाधानों का परीक्षण करने के लिए वैश्विक वित्तीय संस्थानों के लीडर्स को एक साथ लाने पर काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story