व्यापार
शेयर बाजार में मजबूती का असर! अप्रैल में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा
jantaserishta.com
11 May 2026 5:54 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल में आई मजबूती का असर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला है और इस दौरान एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बढ़त देखने को मिली है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, 30 अप्रैल को म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 81.92 लाख करोड़ रुपए था, जो कि 31 मार्च के एयूएम से 73.73 लाख करोड़ रुपए से 8.19 लाख करोड़ रुपए अधिक है।
अप्रैल में सेंसेक्स में 4,965.95 अंक या 6.90 प्रतिशत और निफ्टी में 1,666.15 अंक या 7.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। बाजार की मजबूती की वजह ईरान-अमेरिका में तनाव कम होना और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आना था।
एम्फी के मुताबिक, अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 38,440.20 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया था, जो कि मार्च में 40,450.26 करोड़ रुपए था। अप्रैल में पूरी इंडस्ट्री का इनफ्लो 3.22 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 2.39 लाख करोड़ रुपए था।
अप्रैल में लार्जकैप फंड्स में 2,524.61 करोड़ रुपए इनफ्लो दर्ज किया गया है, यह मार्च में 2,997.84 करोड़ रुपए था। मिडकैप फंड्स में इनफ्लो 6,551.40 करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 6,063.53 करोड़ रुपए पर था।
अप्रैल में स्मॉलकैप फंड्स में इनफ्लो बढ़कर 6,885.90 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले महीने 6,263.56 करोड़ रुपए पर था। फ्लैक्सीकैप फंड्स में इनफ्लो अप्रैल में 10,147.85 करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 10,054.12 करोड़ रुपए पर था। सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स में इनफ्लो 1,949.36 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मार्च में 2,698.82 करोड़ रुपए था। डेट फंड में अप्रैल में इनफ्लो अप्रैल में 2.47 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, मार्च में 2.94 लाख करोड़ रुपए का आउटफ्लो दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





