व्यापार

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स बढ़त लेकर खुला

jantaserishta.com
9 Feb 2022 9:42 AM IST
बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स बढ़त लेकर खुला
x

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की मजबूत शुरुआत की. प्री-ओपन से ही मजबूती के संकेत दे रहा बाजार कारोबार शुरू होते ही 0.60 फीसदी चढ़ गया. आज बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों के फायदे में रहने के अनुमान हैं.

प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा चढ़कर 58 हजार अंक के पार निकल गया था. बाजार खुलने के बाद इसमें मामूली कमी आई लेकिन करीब 330 अंक चढ़कर सेंसेक्स 58,100 अंक के पार बना हुआ था. निफ्टी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 17,380 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था. सिंगापुर के इंडेक्स SGX Nifty से ही घरेलू बाजार के पॉजिटिव रहने के संकेत मिल रहे थे.
अमेरिकी बाजार मंगलवार को फायदे में रहे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.06 फीसदी के फायदे में रहा, जबकि S&P 500 में 0.84 फीसदी और Nasdaq Composite में 1.28 फीसदी की तेजी रही. एशियाई बाजार आज बढ़त में कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्की और टॉपिक्स इंडेक्स दोनों 0.80 फीसदी से ज्यादा की तेजी में हैं.
इस बीच रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक जारी है, जिसके नतीजे कल सामने आने वाले हैं. एनालिस्ट मान रहे हैं कि इस बैठक में रिवर्स रेपो रेट को 0.20 फीसदी बढ़ाकर 3.55 फीसदी किया जा सकता है. इसी सप्ताह देश के सबसे बड़े आईपीओ के पेपर्स सेबी के पास जमा होने वाले हैं. एलआईसी आईपीओ को लेकर दीपम सेक्रेटरी ने कहा है कि इसके पेपर्स गुरुवार या शुक्रवार को जमा किए जा सकते हैं.
इससे पहले मंगलवार को बाजार 3 दिनों से चली आ रही गिरावट से उबर पाने में कामयाब रहा था. मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 187.39 अंक चढ़कर 57,808.58 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी करीब 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 17,266.70 अंक पर बंद हुआ था. बाजार पर अभी भी एफपीआई की बिकवाली का प्रेशर बना हुआ है. दूसरी ओर बाहरी बाजारों के साथ ही कुछ घरेलू फैक्टर से मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story