व्यापार

Maruti का जोरदार ऑफर, 3 कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

jantaserishta.com
13 April 2022 1:19 PM IST
Maruti का जोरदार ऑफर, 3 कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
x

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की 3 कारों पर अप्रैल में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें Ignis, Ciaz और S-Cross शामिल हैं. जानें किस कार पर आप कितने रुपये बचा सकते हैं...

Ignis पर बचेंगे 33,000 तक
मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाली गाड़ियों पर अप्रैल में भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें Maruti Ignis पर ग्राहक 33,000 रुपये तक बचा सकते हैं. मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा Ignis के सभी मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है.
ऑटोमेटिक Ignis पर बचेंगे 13,000
Maruti Ignis के ऑटोमेटिक वर्जन पर कंपनी की ओर से कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. ऐसे में एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट के तौर पर इस गाड़ी को खरीदने पर अप्रैल में 13,000 रुपये की बचत होगी.
Ciaz पर 25,000 एक्सचेंज बोनस
मारुति की सेडान गाड़ी Maruti Ciaz पर कैश डिस्काउंट तो नहीं है, लेकिन कंपनी इस पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है. वहीं 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है.
S-Cross पर 17,000 कैश डिस्काउंट
कंपनी Maruti S-Cross के Zeta ट्रिम पर भी अप्रैल में भारी डिस्काउंट दे रही है. इस पर 17,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. जबकि 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी इस पर मिल रहा है.
बाकी वर्जन पर बचाएं 12,000 कैश
S-Cross के Zeta ट्रिम के अलावा बाकी मॉडल पर अप्रैल में 12,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story