व्यापार
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 11 प्रतिशत तक उछले स्टॉक
jantaserishta.com
5 March 2025 5:02 PM IST

x
मुंबई: अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। पोर्ट्स से लेकर एनर्जी तक कारोबार करने वाले कारोबारी समूह के सभी शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस तेजी का नेतृत्व अदाणी ग्रीन एनर्जी की ओर से किया गया। अदाणी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का शेयर 81.40 रुपये या 10.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 849.95 रुपये पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 857.90 रुपये के उच्चतम स्तर और 769 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 60.35 रुपये या 9.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 707 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में शेयर ने 731.50 रुपये के उच्चतम स्तर और 646 रुपये के न्यूनतम स्तर को छुआ। अदाणी टोटल गैस का शेयर 35.05 रुपये या 6.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 582.20 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान शेयर ने 600 रुपये का उच्चतम स्तर और 544.35 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया।
इसके अलावा अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 97.20 रुपये या 4.53 प्रतिशत चढ़कर 2,242 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अदाणी पोर्ट्स का शेयर 54.50 रुपये या 5.15 प्रतिशत बढ़कर 1,112.45 रुपये और अदाणी पावर का शेयर 19.10 रुपये या 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 502.35 रुपये पर बंद हुआ।
ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 14.60 रुपये या 3.07 प्रतिशत बढ़कर 489.60 रुपये पर बंद हुआ। लगातार 10 कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय बाजार भी बुधवार को हरे निशान में बंद हुए हैं।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,730 और निफ्टी 254 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,337 पर था। बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 393 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि मंगलवार को 384 लाख करोड़ रुपये था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





