व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुले शेयर बाजार

jantaserishta.com
3 Oct 2024 10:09 AM IST
मध्य पूर्व में तनाव से लाल निशान में खुले शेयर बाजार
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के साथ खुले। इसकी वजह मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच तनाव को माना जा रहा है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 805 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,462 और निफ्टी 254 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,542 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 256 शेयर हरे निशान में और 1,188 शेयर लाल निशान में थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर लाल निशान में थे।
विप्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, रिलायंस, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टीसीएस, एलएंडटी, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे। केवल जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील ही हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 460 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,897 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,184 पर था।
सबसे अधिक गिरावट ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में देखी जा रही है। केवल मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में थे। स्टॉक्सकार्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार उथल-पुथल के कारण भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले हैं। गुरुवार के अब तक के कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली है।
हालांकि , बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई थी। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और ताइपे में हरे निशान में हैं, जबकि हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story