व्यापार
कमजोर तिमाही नतीजों से शेयर बाजार लाल निशान में बंद
jantaserishta.com
18 July 2025 5:11 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। गिरावट की वजह वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के उम्मीद से कमजोर नतीजों को माना जा रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 501.51 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,757.73 और निफ्टी 143.05 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,968.40 पर बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 414.60 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,104.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157.65 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,959.65 पर था।
ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे। आईटी, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, बीईएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, इटरनल (जोमैटो), पावर ग्रिड,ट्रेंट और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार में व्यापक गिरावट की वजह फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर की कंपनियों की ओर से उम्मीद से कमजोर नतीजे पेश करना है। लार्जकैप शेयरों में ऊंचे मूल्यांकन और एफआईआई द्वारा की गई शुद्ध शॉर्ट पोजीशन के कारण निवेशकों में सतर्कता की भावना पैदा हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ की धमकियां रूस के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों पर भी असर डाल रही हैं। इन दबावों के बावजूद, भारत के लिए मध्यम से दीर्घकालिक दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 242 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,014 और निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,044 पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





