व्यापार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 1,000 उछला
jantaserishta.com
26 Jun 2025 5:27 PM IST

x
मुंबई: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ। शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,755.87 और निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,549.00 पर था।
शेयर बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने किया। सत्र के दौरान निफ्टी बैंक ने 57,263.45 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया और यह 585.55 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 57,206.70 पर बंद हुआ।
इसके अतिरिक्त, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, ऑटो, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, आईटी और मीडिया इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 345.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,227.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 77.75 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,805.60 पर था।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी और टाइटन टॉप गेनर्स थे। वहीं, ट्रेंट, एसबीआई, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा और इन्फोसिस लाल निशान में बंद हुए।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "बेंचमार्क इंडेक्स ने निवेशकों के मजबूत आत्मविश्वास को दर्शाया है, जिसे मध्य पूर्व में युद्ध विराम की स्पष्ट स्थिरता से सपोर्ट मिला है, इससे संभावित आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों पर चिंताएं कम हुई हैं। अमेरिकी और भारतीय 10-वर्षीय बॉन्ड के बीच यील्ड स्प्रेड कम होने के कारण एफआईआई ने होल्डिंग्स को कम करना जारी रखा है।"
बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 239.27 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 82,994.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 84.20 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,328.95 पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





