व्यापार

शेयर बाजार अपडेट

jantaserishta.com
16 May 2022 9:52 AM IST
शेयर बाजार अपडेट
x

Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजार (Share Market) के लिए बुरे दिन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछला सप्ताह खराब बीतने के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज सोमवार को भी प्रेशर में हैं. ग्लोबल मार्केट के मजबूत ट्रेंड से भी घरेलू बाजार को सपोर्ट मिलता नहीं दिख रहा है. सेशन शुरू होने के चंद मिनटों में ही दोनों प्रमुख सूचकांक रेड जोन में चले गए.

घरेलू बाजार आज प्री-ओपन (Pre-Open) में मजबूत बना हुआ था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ा हुआ था. हालांकि बाजार के ओपन होने से ठीक पहले यह बढ़त कम होकर 200 अंक से नीचे आ चुकी थी. जब कारोबार शुरू हुआ, सेंसेक्स 50 अंक के आस-पास की बढ़त के साथ खुला. चंद मिनटों के कारोबार में ही सेंसेक्स निगेटिव में चला गया. हालांकि इसके बाद बाजार ने वापसी की. सुबह के 09:22 बजे सेंसेक्स 200 अंक से कुछ ज्यादा मजबूत होकर 53 हजार अंक के पार कारोबार कर रहा था. निफ्टी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 15,850 अंक से ऊपर चल रहा था.
इससे पहले पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी बाजार ने आज की तरह बढ़त में शुरुआत की, लेकिन कारोबार समाप्त होते-होते नुकसान में चला गया था. शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक (0.26 फीसदी) गिरकर 52,793.62 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 25.85 अंक के नुकसान के साथ 15,782.15 अंक पर बंद हुआ था. आज भी बाजार में भारी उथल-पुथल रहने की आशंका है.
वैश्विक बाजारों की बात करें तो शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी देखने को मिली थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.5 फीसदी के फायदे में रहा था. इसी तरह एसएंडपी500 में 2.4 फीसदी और नास्डैक कंपोजिट में 3.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. चीन में इंडस्ट्रियल आउटपुट के खराब डेटा के बाद एशियाई बाजार कुछ दबाव में है. जापान का निक्की 0.2 फीसदी की बढ़त में है. चीन का शंघाई कंपोजिट 0.3 फीसदी गिरा हुआ है. हांगकांग के हैंगसेंग में 0.1 फीसदी की मामूली तेजी है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3 फीसदी गिरा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story