व्यापार

शेयर बाजार धड़ाम, यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन के ऐलान के बाद सहमे बाजार

jantaserishta.com
24 Feb 2022 9:48 AM IST
शेयर बाजार धड़ाम, यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन के ऐलान के बाद सहमे बाजार
x

Stock Market Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ आज अहले सुबह जंग का ऐलान कर दिया. जंग की आशंका से पहले ही सहमे बाजार को तगड़ा झटका लगा और गुरुवार को खुलते ही शेयर मार्केट बिखर गया. सेंसेक्स ने 13 सौ अंक से ज्यादा की भारी-भरकम गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की.

खुलते ही आई इतनी बड़ी गिरावट
बाजार प्री-ओपन सेशन में ही बता रहा था कि आज भारी बिकवाली होने वाली है. प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1,800 अंक यानी 3.15 फीसदी से भी ज्यादा गिरा हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा के नुकसान में था. जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स 13 सौ अंक से ज्यादा की गिरावट में रहा. सुबह बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 55,750 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 350 अंक से ज्यादा गिरकर 16,700 से भी नीचे आ चुका था.
लगातार गिर रहा है बाजार
इससे पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन शाम होते होते सारी तेजी हवा हो गई थी. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान में रहे थे. जब कारोबार समाप्त हुआ तब सेंसेक्स 68.62 अंक (0.12 फीसदी) गिरकर 57,232.06 अंक पर रहा था. एनएसई निफ्टी भी 28.95 अंक (0.17 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,063.25 अंक पर रहा था. इस तरह लगातार छठे दिन बाजार गिरकर बंद हुआ था.
पुतिन ने कर दिया जंग का ऐलान
ग्लोबल मार्केट पर यूक्रेन संकट का प्रेशर बना हुआ है. तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों के चलते इन्वेस्टर्स घबराए हुए हैं. लगातार इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला बोल सकता है. आज पुतिन के ऐलान के साथ ही कयासों पर विराम लग गया. अब इस बात की आशंका है कि पूर्वी यूरोप का यह जंग कहीं तीसरे विश्व युद्ध का रूप न ले ले.
ग्लोबल मार्केट का बिगड़ा हाल
बुधवार को यूक्रेन ने इमरजेंसी का ऐलान किया था. इसके बाद अमेरिकी बाजार भारी नुकसान में रहे थे. बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.38 फीसदी, एसएंडपी 500 1.84 फीसदी और Nasdaq Composite 2.57 फीसदी की गिरावट में रहा था. गुरुवार को लगभग सारे एशियाई बाजार नुकसान में हैं. चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग स्थिर है, लेकिन जापान का निक्की हो या दक्षिण कोरिया का कोस्पी, सभी बड़ी गिरावट में हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story