व्यापार

शेयर बाजार में तेजी, खुलते ही 250 अंक चढ़ा Sensex

jantaserishta.com
14 March 2022 9:38 AM IST
शेयर बाजार में तेजी, खुलते ही 250 अंक चढ़ा Sensex
x

Stock Market Update: नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद भी बाजार ने इस सप्ताह की आज अच्छी शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने पिछले सप्ताह आई तेजी का मोमेंटम बनाए रखा. सोमवार को जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स करीब 300 अंक मजबूत हो गया. यह लगातार पांचवां दिन है, जब बाजार फायदे में रहने वाला है.

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) पर सेशन शुरू होने से पहले एसजीएक्स सिंगापुर स्थित खुलने का संकेत दे रहा था. प्री-ओपन में खुद सेंसेक्स 100 अंक से भी कम की तेजी में था. हालांकि बाजार खुलने के बाद बढ़त बड़ी हो गई. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 55,800 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 16,680 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था.
इससे पहले शुक्रवार को बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही थी. शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 85.91 अंक (0.15 फीसदी) की बढ़त के साथ 55,550.30 अंक पर रहा था. निफ्टी 35.55 अंक (0.21 फीसदी) बढ़कर 16,630.45 अंक पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह लंबे समय बाद घरेलू शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली. दोनों प्रमुख सूचकांक इस दौरान 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े. लगातार 5 सप्ताह की गिरावट के बाद बाजार को उबरने में कामयाबी मिली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story