व्यापार

आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 814 अंक के उछाल के साथ बंद

jantaserishta.com
31 Jan 2022 4:35 PM IST
आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 814 अंक के उछाल के साथ बंद
x

नई दिल्ली: इकोनॉमिक सर्वे में जीडीपी ग्रोथ को लेकर जताए गए अनुमान से शेयर बाजार में सोमवार को काफी उत्साह देखने को मिला. BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 813.94 अंक या 1.42% के उछाल के साथ 58,014.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ. दूसरी ओर, NSE Nifty भी 237.80 अंक यानी 1.39% चढ़कर 17,339.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी पर टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाटा मोटर्स (Tata Motors), विप्रो (Wipro), बीपीसीएल (BPCL) और बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, कोल इंडिया और एचयूएल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.

जानिए किस सेक्टर का क्या हाल रहा
ऑटो, फॉर्मा, आईटी, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट में 1-3 फीसदी की तेजी देखने को मिली. दूसरी ओर, BSE Midcap और स्मॉल कैप में 1-1.7 फीसद की तेजी देखने को मिली.
Sensex पर इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
BSE Sensex पर Tech Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.88% की तेजी देखने को मिली. इसी तरह Wipro के शेयर 3.70 फीसदी चढ़कर बंद हुए. इनके अलावा Bajaj Finserv, इन्फोसिस (Infosys), एसबीआई (SBI), पावरग्रिड (Powergrid), Reliance Industries, Dr Reddy's, Titan, Bajaj Finance, Bharti Airtel, M&M, HCL Tech, अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एशियन पेंट्स, एनटीपीसी (NTPC), टीसीएस (TCS), आईटीसी (ITC) के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.
इनके अलावा एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), मारुति, (Maruti), एचडीएफसी (HDFC) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story