व्यापार

Stock Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते 11 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका

Ritik Patel
23 Jun 2024 12:29 PM IST
Stock Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते 11 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका
x
Stock Market: प्राइमरी मार्केट इस हफ्ते भी गुलजार रहेगा। 11 कंपनियों के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका निवेशकों के पास रहेगा। इन कंपनियों की लिस्ट में Allied Blenders and Distillers IPO भी शामिल है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में -
1- Vraj Iron and Steel, यह आईपीओ 26 जून को खुलेगा। निवेशकों के पास 28 जून तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी ने 195 रुपये से 207 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बता दें, इस कंपनी ने एचडीएफसी बैंक से 70 करोड़ रुपये का लोन ले रखा है।
2- Allied Blenders and Distillers IPO- कंपनी आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। आईपीओ 25 जून को खुल जाएगा। वहीं, निवेशकों के पास 27 जून तक का मौका रहेगा। कंपी ने आईपीओ के लिए 267 रुपये से 281 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
3- Stanley Lifestyles IPO- प्राइमरी मार्केट में यह आईपीओ खुल गया है। कंपनी के आईपीओ को अभी 25 जून तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 351 रुपये से 369 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
4- EnNutrica IPO- यह आईपीओ 20 जून को खुला था। कंपनी के आईपीओ पर 24 जून तक निवेशक दांव लगा पाएंगे। कंपनी आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
5- Medicamen Organics IPO- आईपीओ के जरिए कंपनी 10.54 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है। कंपनी आईपीओ के जरिए 31 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 21 जून को खुला था। निवेशकों के लिए यह 25 जून तक दांव लगा पाएंगे। बता दें, प्राइस बैंड 32 रुपये से 34 रुपये प्रति शेयर है।
6- Winny Immigration IPO- कंपनी का आईपीओ 20 जून को खुला था। वहीं, 24 तक निवेशक दांव लगा पाएंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 140 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। बता दें, 1000 शेयरों का एक लॉट है।
7- Visaman Global Sales IPO- आईपीओ कल यानी 24 जून को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 26 जून तक दांव लगा पाएंगे। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 43 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, 3000 शेयरों का एक लॉट है।
8- Akiko Global Services Limited IPO- आईपीओ का प्राइस बैंड 73 रुपये से 77 रुपये है। आईपीओ 25 जून को खुलेगा। निवेशकों के पास 27 जून तक दांव लगाने का मौका रहेगा। बता दें, आईपीओ का साइज 23.11 करोड़ रुपये का है।
9- Divine Power IPO- इस आईपीओ का साइज 22.76 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 56.9 लाख शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 36 से 40 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, आईपीओ 25 जून से 27 जून तक ओपन रहेगा।
10- Petro Carbon and Chemicals IPO- इस आईपीओ का प्राइस बैंड 162 रुपये से 171 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। बता दें, निवेशक 25 जून से 27 जून तक आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे।
11- Diensten Tech IPO- आईपीओ 26 जून से 28 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 95 रुपये से 100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है।

शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें


खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story