व्यापार

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 429 अंक चढ़ा

jantaserishta.com
21 Oct 2024 10:10 AM IST
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 429 अंक चढ़ा
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स 429.08 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के बाद 81,653.83 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 101.45 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,955.50 पर कारोबार की शुरुआत कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1509 शेयर हरे, जबकि 602 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1727 शेयर हरे और 807 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 241.30 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़ने के बाद के 52,335.50 पर है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 305.70 अंक या 0.52 प्रतिशत फिसलने के बाद 58, 954.85 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 44.65 अंक या 0.23 प्रतिशत चढ़ने के बाद 19,122.45 पर है।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और विप्रो टॉप गेनर्स थे। वहीं, कोटक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एम एंड एम और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे। निफ्टी पैक में एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा, बीपीसीएल, भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों की बात करें तो जकार्ता, शंघाई, टोक्यो के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, बैंकॉक और हांगकांग के बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार,"अमेरिकी बाजारों में नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही वैश्विक शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। कच्चे तेल में लगातार गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में स्थिरता मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद शेयर बाजार को मजबूती प्रदान कर रही है।"
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 अक्टूबर को 5,485 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 5,214 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story