व्यापार

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार

jantaserishta.com
12 Nov 2025 10:05 AM IST
मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार
x
मुंबई: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 455 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,321 और निफ्टी 131 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,826 पर था।
शुरुआती सत्र में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.28 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.59 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.57 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.60 और निफ्टी कमोडिटीज 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,769 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,200 पर था।
सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, इटरनल (जोमैटो), भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड गेनर्स थे। बीईएल, एचयूएल, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, आईटीसी और सनफार्मा लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील जल्द पूरी होने की संभावना और बिहार के चुनावों में एक्जिट पोल में एनडीए के आगे रहने की उम्मीद के कारण शेयर बाजार हरे निशान में खुला। इससे आने वाले समय में भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो और शंघाई लाल निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन 11 नवंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 803 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस महीने अब तक अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 2188 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story