
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) गिरावट के साथ ओपन हुआ. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका की वजह से पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजार कमजोर नजर आया था. इसके बाद आज एशियाई शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान में नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 18 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,902 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 15 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,171 पर ट्रेड कर रहा है.
JSW Steel, अपोलो हॉस्पिटल्स, अडानी इंटरप्राइजेज, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज आज NSE प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की लिस्ट में नजर आर रहे हैं. इन शेयरों में 1.56 फीसदी तक की गिरावट आई है. वहीं, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर चढ़े हैं.
बीते हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. महंगाई और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका गहरी होती नजर आई. शुक्रवार को Dow Jones में 403.89 अंकों की गिरावट के साथ 29,634.83 के लेवल पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स में 2.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 3,583.07 के लेवल पर बंद क्लोज हुआ था. वहीं, Nasdaq 3.08 फीसदी फिसलकर 10,321.39 के लेवल पर बंद हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





