व्यापार

शेयर बाजार में फिर गिरावट

jantaserishta.com
24 May 2022 9:41 AM IST
शेयर बाजार में फिर गिरावट
x

नई दिल्ली: निगेटिव ग्लोबल ट्रेंड के बीच घरेलू बाजार पर मंगलवार को भी प्रेशर बना हुआ है. शुरुआती कारोबार से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि आज का कारोबार काफी वोलेटाइल रह सकता है. शुरुआत के चंद मिनटों के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों कभी गिरावट में रहे तो कभी ग्रीन जोन में.

प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स शुरुआत में 115 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. बाद में प्री-ओपन में इसने रिकवरी की और मामूली मजबूती के साथ 54,300 अंक से कुछ ऊपर निकल गया. हालांकि जैसे ही सेशन ओपन हुआ, बाजार वापस रेड जोन में चला गया और फिर से 54,300 अंक से नीचे आ गया. हालांकि कुछ ही मिनट के कारोबार में इसने वापस रिकवरी भी कर ली. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 88.17 अंक (0.16 फीसदी) मजबूत होकर 54,376.78 अंक पर कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी 32.10 अंक (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,245 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था.
बाजार सोमवार को भी काफी वोलेटाइल रहा था. कल के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़कर 54,931.30 अंक पर पहुंच गया था. हालांकि अंतिम मिनटों के कारोबार में तेजी से बिकवाली हुई और सेंसेक्स 37.78 अंक (0.07 फीसदी) के नुकसान के साथ 54,288.61 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 51.45 अंक (0.32 फीसदी) गिरकर 16,214.70 अंक पर बंद हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story