व्यापार

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, इतने फीसदी तक टूटे Sensex-Nifty

jantaserishta.com
11 March 2022 9:52 AM IST
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, इतने फीसदी तक टूटे Sensex-Nifty
x

Stock Market Update: कई दिनों की गिरावट के बाद बाजार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से जरूरी राहत मिली थी. हालांकि ग्लोबल ट्रेंड में यह तेजी अधिक समय तक टिक नहीं पाई और शुक्रवार को अगले ही दिन घरेलू बाजार ने तेजी खो दी. ग्लोबल मार्केट की बड़ी गिरावट के बीच आज जैसे ही बाजार खुला, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों 0.50 फीसदी तक गिर गए.

सेंसेक्स और निफ्टी पर सेशन शुरू होने के पहले से ही प्रेशर दिख रहा था. जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़क गया. हालांकि चंद मिनटों के कारोबार में इसने रिकवरी के संकेत दिए. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स की गिरावट 100 अंक से भी कम हो चुकी थी और यह 55,365 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी का नुकसान 50 अंक से कम हो चुका था और यह 16,550 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story