व्यापार

शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन इतिहास रचा, सन्न रह गए अमेरिका-चीन और जापान

jantaserishta.com
24 May 2024 10:10 AM IST
शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन इतिहास रचा, सन्न रह गए अमेरिका-चीन और जापान
x
निफ्टी और सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है.
नई दिल्‍ली: शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन इतिहास रच दिया है. निफ्टी और सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. निफ्टी पहली बार 23000 के पार कर गया, जबकि सेंसेक्‍स मार्केट के शुरुआती 15 मिनट में ही 75558 के नए शिखर पर छुआ है. इस उड़ान में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक ने बड़ा योगदान दिया है.
शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला. सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 के लेवल और निफ्टी 36.90 अंकों की कमजोरी के साथ 22930 पर खुला था. हालांकि ये गिरावट ज्‍यादा देर तक नहीं रही और निफ्टी ने इतिहास रचते हुए 23 हजार के लेवल को क्रॉस कर लिया. वहीं गुरुवार यानी कल शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी. सेंसेक्‍स 1200 अंक से ज्‍यादा चढ़कर 75400 के पार जा पहुंचा था, जबकि निफ्टी 22993 के पर पहुंच गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story