शेयर बाजार ने खुलते ही रचा इतिहास, सेंसेक्स 51,000 के पार

बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.90 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स ने इतिहास रच दिया और 51 हजार के पार चला गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





