व्यापार

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 667 अंक फिसला

jantaserishta.com
29 May 2024 4:48 PM IST
शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 667 अंक फिसला
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के कारण बाजार के ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 667 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 74,502 अंक और निफ्टी 183 अंक या 0.80 प्रतिशत गिरकर 22,704 अंक पर बंद हुआ है।
बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह 640 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 48,501 अंक पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप के मुकाबले काफी अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 52,125 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 16,886 अंक पर बंद हुआ है।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, निजी बैंक और एनर्जी इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। वहीं, फार्मा और मेटल इंडेक्स ही बढ़कर बंद हुए हैं। बाजार उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 24.17 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स हैं। पावर ग्रिड, सनफार्मा, नेस्ले, आईटीसी और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में व्यक्तिगत खपत और खर्चों का आंकड़ा आने से पहले निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और जापान में महंगाई बढ़ी है, जिसने निवेशकों की फेड द्वारा ब्याज दर कम होने की संभावना पर पानी फेरा है। इस सभी कारणों के चलते भारतीय बाजार में बिकवाली हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story