व्यापार

शेयर बाजार में गिरावट

jantaserishta.com
8 Jun 2022 9:39 AM IST
शेयर बाजार में गिरावट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सपोर्ट ने घरेलू शेयर बाजार (Share Market) का कर्ज महंगे होने का डर कुछ कम किया है. इस कारण बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC Meeting) के नतीजों के ऐलान से ठीक पहले बुधवार को कारोबार की अच्छी शुरुआत की. हालांकि चंद मिनटों शुरुआती कारोबार में ही दोनों मुख्य घरेलू सूचकांक ने तेजी खो दी और नुकसान में चले गए.

आज कारोबार शुरू होने से पहले बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में ग्रीन जोन में था. सेशन शुरू होने से पहले बीएसई सेंसेक्स करीब 240 अंक की मजबूती में था. निफ्टी भी प्री-ओपन में करीब 60 अंक चढ़ा हुआ था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) भी मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा था. जैसे ही सेशन ओपन हुआ, सेंसेक्स करीब 85 अंक के फायदे में रहा. हालांकि सुबह के 09:20 बजे तक बाजार की तेजी गायब हो चुकी थी और सेंसेक्स 64 अंक गिरकर 55,050 अंक से नीचे आ चुका था. निफ्टी भी गिरकर 16,400 अंक पर आ गया था.
इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार पर महंगे ब्याज का डर हावी रहा था और पूरे दिन कारोबार के दौरान यह गिरावट में रहा था. कल के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 55 हजार अंक से भी नीचे तक गिर गया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 567.98 अंक (1.02 फीसदी) के नुकसान के साथ 55,107.34 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 153.20 अंक (0.92 फीसदी) गिरकर 16,416.35 अंक पर बंद हुआ था. बाजार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी वोलेटाइल रहा था और नुकसान के साथ बंद हुआ था. सोमवार को सेंसेक्स 93.91 अंक (0.17 फीसदी) गिरकर 55,675.32 अंक पर और निफ्टी 14.75 अंक (0.089 फीसदी) के घाटे के साथ 16,569.55 अंक पर रहा था.
आज के कारोबार में घरेलू बाजार को ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड से सपोर्ट मिल रहा है. मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 0.80 फीसदी, नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.94 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.95 फीसदी के फायदे में रहा था. आज एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल है. जापान का निक्की (Nikkei) 0.95 फीसदी की मजबूती में कारोबार कर रहा है. हांगकांग का हैंगसेंग (Hangseng) 1.46 फीसदी के फायदे में है. हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.70 फीसदी के नुकसान में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story