व्यापार
Stock Market में रिकॉर्ड तेजी जारी, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 13000 के पार
Rounak Dey
24 Nov 2020 10:00 AM IST

x
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 274.67 अंक ऊपर 44351.82 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी के साथ 13010 पर हुई। निफ्टी ने पहली बार 13000 का आंकड़ा पार किया है। पिछले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 194.90 अंक ऊपर 44077.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.40 अंक की तेजी के साथ 12926.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Next Story





