व्यापार
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, निफ्टी बैंक ऑल टाइम हाई पर
jantaserishta.com
9 Jun 2025 4:15 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 256.22 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,445.21 और निफ्टी 100.15 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,103.20 पर था।
इस तेजी का नेतृत्व निफ्टी बैंक ने किया और 57,049.50 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के अंत में निफ्टी बैंक 261.20 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 56,839.60 पर बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 664.65 अंक या 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,674.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 290.95 अंक या 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,873.40 पर था।
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ही लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टीसीएस और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एमएंडएम और टाटा स्टील टॉप लूजर्स थे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आरबीआई के द्वारा रेपो रेट और सीआरआर में आक्रामक कटौती का असर आज भी फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिला। इन कदमों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और उम्मीद है कि निकट से मध्यम अवधि में लिक्विडिटी बढ़ेगी। अमेरिका में सकारात्मक रोजगार डेटा और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर नए अपडेट ने वैश्विक सेंटीमेंट को सुधारने का काम किया है। घरेलू स्तर पर भी बड़ी कंपनियों ने एफआईआई के प्रवाह के कारण नई गति दिखाई है।"
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई थी। सुबह करीब 9.26 बजे सेंसेक्स 379.01 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 82,568 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 116.15 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,119.20 पर कारोबार कर रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





