व्यापार

आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले हरे निशान में बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स 443 अंक उछला

jantaserishta.com
5 Jun 2025 4:25 PM IST
आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले हरे निशान में बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स 443 अंक उछला
x
मुंबई: आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,442.04 और निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,750.90 पर था।
आरबीआई एमपीसी के फैसलों का ऐलान शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
लार्जकैप की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 378.35 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,303 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 175.50 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,432.60 पर था।
सेक्टोरल आधार पर आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक सुंदर केवट ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भारतीय शेयर बाजारों को कुछ सहारा मिला है। रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, कंजम्पशन और मेटल्स में सकारात्मक रुझान देखा गया। दूसरी तरफ, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमजोरी बनी रही।
शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.29 बजे, सेंसेक्स 268.8 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 81,267.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 82.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 24,702.95 पर कारोबार कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story