व्यापार

शेयर बाजार आज रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, 52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Kunti Dhruw
11 Jun 2021 10:30 AM GMT
शेयर बाजार आज रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद,  52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
x
उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का रिकॉर्ड स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा।

लगातार चौथे दिन कोरोना के मामले एक लाख से कम
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।इससे बाजार प्रभावित हुआ क्योंकि कोरोना के मामले कम होने से स्थिति जल्द सामान्य होने के संकेत मिलते हैं।
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी उछला बाजार
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो गुरुवार को अमेरिका के डाउ जोंस में 19 अंकों की बढ़त रही। नैसडैक 109 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.19 फीसदी की तेजी है, ताइवान वेटेड में 0.37 फीसदी की तेजी है। कोस्पी में भी 0.49 फीसदी की बढ़त है। साथ ही हैंगसैंग में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही रही है। हालांकि निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट में गिरावट है।


Next Story