व्यापार

शेयर बाजार गुलजार, यहां जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
26 Aug 2022 9:48 AM IST
शेयर बाजार गुलजार, यहां जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में लौटी तेजी का असर शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी दिखने को मिल रहा है. करीब एक सप्ताह से प्रेशर में कारोबार कर रहे घरेलू बाजार ने आज कारोबार की शानदार शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों खुलते ही उछल गए. सेंसेक्स तो शुरुआती कारोबार में ही करीब 500 अंक मजबूत हो गया. बाजार को महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों की तेजी से सपोर्ट मिल रहा है.

घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में मजबूत बना हुआ था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 275 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 59,050 अंक के पार कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी करीब 100 अंक के फायदे के साथ 17,620 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं, सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) का फ्यूचर कांट्रैक्ट सुबह के नौ बजे 106 अंक चढ़कर 17,694 अंक पर कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ कर सकता है. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 434 अंक के फायदे के साथ 59,200 अंक के पार कारोबार कर रहा था था. वहीं निफ्टी लगभग 140 अंक चढ़कर 17,665 अंक के पास कारोबार कर रहा था.
घरेलू बाजार एक सप्ताह से प्रेशर में है. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 310.71 अंक (0.53 फीसदी) के नुकसान के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 82.50 अंक (0.47 फीसदी) के घाटे के साथ 17,522.45 अंक पर आ गया था. मंगलवार और बुधवार को तो बाजार काफी वोलेटाइल बना रहा था. बुधवार को सेंसेक्स 54.13 अंक (0.09 फीसदी) मजबूत होकर 59,085.43 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 27.45 अंक (0.16 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,604.95 अंक पर रहा था. मंगलवार को सेंसेक्स 257.43 अंक यानी 0.44 फीसदी मजबूत होकर 59,031.30 अंक पर और निफ्टी 86.80 अंक (0.50 फीसदी) मजबूत होकर 17,577.50 अंक पर रहा था.
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स 872.28 अंक (1.46 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 58,773.87 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 267.75 अंक (1.51 फीसदी) लुढ़ककर 17,490.70 अंक पर आ गया था. बाजार के ऊपर पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार से प्रेशर बना हुआ है. शुक्रवार को सेंसेक्स 651.85 अंक (1.08 फीसदी) के नुकसान के साथ 59,646.15 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 198.05 अंक (1.10 फीसदी) गिरकर 17,758.45 अंक पर रहा था.
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजार लगातार तीन दिन गिरने के बाद बुधवार को वापसी करने में सफल रहे थे. गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार मजबूती में रहे थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Indutrial Average) 0.98 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था. वहीं टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.67 फीसदी की और एसएंडपी 500 में (S&P 500) 1.41 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी. आज शुक्रवार के कारोबार में एशियाई बाजार भी मजबूत बने हुए हैं. जापान का निक्की (Nikkei) 0.94 फीसदी के फायदे के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं हांगकांग के हैंगसेंग (Hangseng) में 0.66 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story