व्यापार

शेयर बाजार में उछाल

jantaserishta.com
26 May 2022 9:30 AM IST
शेयर बाजार में उछाल
x

Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की अच्छी शुरुआत की और बीएसई सेंसेक्स खुलते ही 54 हजार अंक के पार निकल गया. इस सप्ताह हर रोज बाजार ने कारोबार की अच्छी शुरुआत तो की है, लेकिन तेजी को पूरे दिन मेंटेन कर पाने में असफल रहा है. आज भी मिले-जुले ग्लोबल ट्रेंड के बीच बाजार के सीमित दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है.

बाजार प्री-ओपन से ही अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी भी चढ़ा हुआ था. सेशन शुरू होने के बाद सेंसेक्स करीब 350 अंक मजबूत हो गया और 54,050 अंक के पास पहुंच गया. हालांकि कुछ ही मिनट के कारोबार में इस बात की आशंका बढ़ गई किकहीं आज भी बाजार तेजी न खो दे. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स की बढ़त सीमत होकर 180 अंक (0.33 फीसदी) पर आ चुकी थी और यह 53,948 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी भी 56.75 अंक (0.35 फीसदी) चढ़कर 16,087 अंक से थोड़ा ऊपर बना हुआ था.
इससे पहले बुधवार के कारोबार में गिरावट में आने से पहले सेंसेक्स एक समय 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया था. हालांकि एफपीआई की भारी बिकवाली ने बाजार को फिर गिरने पर मजबूर कर दिया. बंद होने से पहले एक समय 400 अंक से ज्यादा के नुकसान में चला गया था. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 303.35 अंक (0.56 फीसदी) के नुकसान के साथ 53,749.26 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 99.35 अंक (0.62 फीसदी) गिरकर 16,025.80 अंक पर रहा था. सोमवार और मंगलवार को भी बाजार में यही ट्रेंड देखने को मिला था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story