व्यापार

शेयर बाजार में तेजी

jantaserishta.com
29 April 2022 9:31 AM IST
शेयर बाजार में तेजी
x

फाइल फोटो 

Share Market Open: शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. BSE Sensex करीब 250 अंक की बढ़त के साथ खुला, तो NSE Nifty में भी तेजी का रुख देखा गया. दोनों ही इंडेक्स पर अधिकतर कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे हैं.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में ही ग्रीन जोन में था. कारोबार शुरू होने पर इसमें 200 अंक से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और ये 57,817.51 अंक पर खुला. जबकि गुरुवार को यह 57,521.06 अंक पर बंद हुआ था. सुबह के कारोबार में ये तेजी बरकरार रही और 9 बजकर 25 मिनट पर इसमें 354.21 अंक की बढ़त के साथ 57,875.27 अंक पर कारोबार हो रहा था.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त के रुख के साथ खुला. इसमें कारोबार की शुरुआत 17,329.25 अंक पर हुई. जबकि गुरुवार को ये 17,245.05 अंक पर बंद हुआ था. सुबह के कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर इसमें 83.05 अंक की बढ़त के साथ 17,328.10 अंक पर कारोबार हो रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story