व्यापार

शेयर बाजार में तेजी

jantaserishta.com
29 March 2022 10:05 AM IST
शेयर बाजार में तेजी
x

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले. इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) 286 अंक की तेजी के साथ 57,879 अंक के स्तर पर खुला. वहीं, NSE Nifty 52.90 अंक की तेजी के साथ 17,274 अंक के स्तर पर खुला. Sensex पर शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट्स (Ultratech Cements), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और मारुति (Maruti) के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा था.

सेंसेक्स पर इन शेयरों में रही तेजी
सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स पर HDFC, Ultratech Cement, Asian Paint, Maruti, Bharti Airtel, Hindustan Unilever Limited, ICICI Bank, SBI, Wipro, Powergrid, Bajaj Finance, HCL Tech, M&M, L&T, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, Infosys, Axis Bank, IndusInd Bank, Tech Mahindra, Reliance, Sun Pharma और बजाज फिनजर्व के शेयरों पर हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.
शुरुआती कारोबार में ये शेयर लुढ़के
Sensex पर शुरुआती कारोबार में Dr Reddy's, ITC, Tata Steel, NTPC और TCS के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग देखने को मिली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story