व्यापार

बीते सप्ताह स्टार्टअप फंडिंग 95 मिलियन डॉलर पर पहुंची

jantaserishta.com
14 July 2025 2:00 PM IST
बीते सप्ताह स्टार्टअप फंडिंग 95 मिलियन डॉलर पर पहुंची
x
नई दिल्ली: भारत में स्टार्टअप फंडिंग बीते हफ्ते लगभग 95 मिलियन डॉलर रही, जिसमें 17 स्टार्टअप ने विभिन्न चरणों में निवेश हासिल किया। इनमें से पांच विकास-चरण और 10 प्रारंभिक चरण के सौदे थे, जबकि दो स्टार्टअप ने अपने फंडिंग डिटेल्स का खुलासा नहीं किया।
शहरों में, बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप छह सौदों के साथ सबसे आगे रहे, उसके बाद दिल्ली-एनसीआर में चार सौदे हुए। मुंबई, हैदराबाद और अन्य शहरों में भी गतिविधि देखी गई। बीते हफ्ते चार सौदों के साथ फिनटेक सबसे अधिक फंडेड सेक्टर के रूप में उभरा।
इसके बाद डीपटेक और एसएएएस स्टार्टअप ने दो-दो सौदे किए, जबकि प्रॉपटेक, फूडटेक और ओटीटी स्टार्टअप ने भी फंड जुटाया। बीते हफ्ते सात सौदों के साथ सीड फंडिंग राउंड का बोलबाला रहा। सीरीज ए और प्री-सीरीज ए राउंड में दो-दो सौदे हुए, जबकि प्री-आईपीओ, डेट और सीरीज बी राउंड भी शामिल थे।
पिछले आठ हफ्तों में एवरेज स्टार्टअप फंडिंग लगभग 205.24 मिलियन डॉलर रही है, जिसमें प्रति सप्ताह लगभग 21 सौदे हुए। ग्रोथ और लेट-स्टेज स्टार्टअप्स ने सामूहिक रूप से 72.9 मिलियन डॉलर जुटाए। प्रॉपटेक फर्म स्मार्टवर्क्स इस सूची में सबसे आगे रही, जिसने प्री-आईपीओ राउंड में 20 मिलियन डॉलर जुटाए।
शिक्षा-केंद्रित एनबीएफसी वर्थना ने डेट फाइनेंसिंग के माध्यम से 159 करोड़ रुपए (लगभग 18.5 मिलियन डॉलर) जुटाए। क्लीन-लेबल फूड ब्रांड केह्तिका ने नरोत्तम सेखसरिया फैमिली ऑफिस और अनिकट कैपिटल के नेतृत्व में सीरीज बी राउंड में 18 मिलियन डॉलर जुटाए।
फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी क्रेडिट वाइज कैपिटल और एविस हॉस्पिटल भी इस सप्ताह फंडिंग सूची में शामिल थे। शुरुआती चरण की श्रेणी में 10 स्टार्टअप्स ने कुल 22.11 मिलियन डॉलर जुटाए। तकनीक-सक्षम एनबीएफसी इनप्राइम फिनसर्व ने प्रवेगा वेंचर्स से सीरीज ए राउंड में 6 मिलियन डॉलर जुटाकर इस सेगमेंट का नेतृत्व किया।
फंड जुटाने वाले दूसरे स्टार्टअप्स में एनआरआई-केंद्रित फिनटेक प्लेटफॉर्म बिलॉन्ग, ओटीटी माइक्रोड्रामा ऐप चाय बिस्केट, होम सर्विसेज स्टार्टअप क्लीन फैनेटिक्स और डीपटेक फर्म ग्रीन एयरो शामिल हैं। इस बीच, साइबर सुरक्षा स्टार्टअप एलडॉटआर और एसएएएस प्लेटफॉर्म मोनेटाइज360 ने भी पूंजी जुटाई, लेकिन राशि का खुलासा नहीं किया।
रणनीतिक विकास में, वर्कस्पेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर इनक्यूस्पेज ने वीएसओयूटी का अधिग्रहण किया, जो एक बीटूबी एसएएएस प्लेटफॉर्म है और कमर्शियल रियल एस्टेट के लिए क्यूरेटेड डेटा एनालिटिक्स प्रदान करता है।
इसके अलावा, एक गैर-बैंक ऋणदाता, इन्फिनिटी फिनकॉर्प सॉल्यूशन ने ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म पार्टनर्स ग्रुप के साथ एक शेयर खरीद और सदस्यता समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो कंपनी में महत्वपूर्ण बहुमत हिस्सेदारी हासिल करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story