व्यापार
आईएफएफ से प्राप्त ऋण की पहली किश्त से श्रीलंका ने भारत का कर्ज चुकाया
jantaserishta.com
25 March 2023 9:06 AM IST

x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका ने आईएमएफ से हासिल 330 मीलियन डॉलर के ऋण की पहली किश्त का इस्तेमाल भारत का कर्ज चुकाने के लिए किया।
राज्य के वित्त मंत्री रंजीत सियामबलापितिया ने मीडिया को बताया कि भारत से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए 120 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल किया गया।
राज्य मंत्री ने कहा, हाल के दिनों में भारत ने दवा और ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए उसके देश को कर्ज दिया था। इस कर्ज के कुछ अंश को गुरुवार को निपटाना था, जो हमने उसी दिन कर दिया।
उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि हम कर्ज चुकाने की समय सीमा का पालन करें।
देश में आए आर्थिक संकट के बाद और श्रीलंका अपने कर्जो का भुगतान नहीं कर पा रहा था। पिछले साल अप्रैल में भारत ने श्रीलंका को 4 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की।
भारत भी उन पहले देशों में से एक था जिसने इसी दक्षिणी पड़ोसी देश को आईएमएफ बेलआउट प्राप्त करने में मदद की।
आईएमएफ ने लंका को सशर्त ऋण देने पर सहमति व्यक्त की है, जो 48 महीनों की अवधि के भीतर वापस किया जाएगा।
गौरतलब है कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी के साथ पिछले साल लोग भोजन, ईंधन और दवा की खरीदारी के लिए लंबी कतारों में सड़कों पर उतर आए।
जनता के आक्रोश ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने को मजबूर कर दिया। उसके बाद देश की कमान रानिल विक्रमसिंघे ने संभाली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





