व्यापार

Vivo Y31s स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Subhi
31 Dec 2020 9:35 AM IST
Vivo Y31s स्मार्टफोन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट...जाने कीमत और दमदार फीचर्स
x
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Y31s इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo Y31s इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस अपकमिंग हैंडसेट की कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Vivo Y31s को चाइना टेलीकॉम सबसिडरी वेबसाइट Tianyi Telecom Terminal पर स्पॉट किया गया है। साथ ही लिस्टिंग से इसके फीचर और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है।

मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगामी Vivo Y31s स्मार्टफोन V2054A मॉडल नंबर के साथ Tianyi Telecom Terminal वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y31s 6.58 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल होगा।

साथ ही फोन में Snapdragon 4 सीरीज का प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 8MP का सेकेंडरी सेंसर होगा, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। अन्य फीचर की बात करें तो वीवो अपकमिंग Vivo Y31s स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी देगा। वहीं, यह डिवाइस एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Vivo Y31s की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Vivo Y31s स्मार्टफोन को 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में पेश करेगी, जिसकी कीमतें क्रमश : 1598 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) और 1798 चीनी युआन (करीब 20,200 रुपये) होंगी। वहीं, इस स्मार्टफोन को Titanium ग्रे, Monet और Ruby रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक वीवो वाय 31एस की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo Y20 (2021)

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 599 RM (करीब 10,900 रुपये) है। Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित FunTouch OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600×720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Helio P35 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

वीवो ने फोटोग्राफी के लिए Vivo Y20 (2021) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें पहला 13MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का बोके सेंसर और तीसरा 2MP मैक्रो लेंस है। साथ ही डिवाइस के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


Next Story