व्यापार

स्पाइसजेट ने की अलग पहल, EMI पर खरीद सकेंगे एयर टिकट

jantaserishta.com
8 Nov 2021 4:33 PM IST
स्पाइसजेट ने की अलग पहल, EMI पर खरीद सकेंगे एयर टिकट
x

नई दिल्ली: देश में आम लोगों की हवाई यात्रा को और आसान बनाने के लिए दिग्गज एयरलाइन SpiceJet ने एक अनूठी पहल की है. कंपनी ने अब अपने टिकट बिना ब्याज वाले यानी नो कॉस्ट ईएमआई पर देने का ऐलान किया है.

इसके तहत स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों (installments) में कर सकेंगे. ईएमआई योजना के तहत ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों में किराया चुकाने का ऑप्शन होगा. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ' शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ उठा सकेंगे.'
कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा. ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी. इसके लिए ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड की डिटेल नहीं देनी होगी.
कोरोना का असर कम होने के बाद सरकार ने जो सहूलियतें दी हैं उससे अब देश में एविएशन सेक्टर में जबरदस्त हलचल दिख रही है. एयरलाइंस नई-नई उड़ानें शुरू कर रही हैं. SpiceJet ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वह 31 अक्टूबर के बाद एक साथ 28 नई डोमेस्ट‍िक फ्लाइट शुरू करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा था कि वह विंटर शेड्यूल के तहत जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर जैसे टूरिस्ट हॉटस्पॉट के अलावा प्रमुख मेट्रो शहरों के लिए भी नई उड़ानें शुरू करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story