व्यापार

स्पाइसजेट ने Q400 विमानों के लिए किया बकाया भुगतान समझौता

jantaserishta.com
21 Jun 2023 12:24 PM IST
स्पाइसजेट ने Q400 विमानों के लिए किया बकाया भुगतान समझौता
x
नई दिल्ली: किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने लीज पर लिए गए क्यू400 विमानों के लिए नॉर्डिक एविएशन कैपिटल (एनएसी) के साथ एक भुगतान समझौता किया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। एयरलाइन ने दावा किया, यह समझौता एनएसी द्वारा स्पाइसजेट को लीज पर दिए गए क्यू400 विमानों के सभी बकाये का सेटलमेंट करता है। एयरलाइन के बेड़े में इस समय एनएसी के पांच क्यू400 विमान हैं।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा कंपनी एनएसी से तीन अतिरिक्त क्यू400 विमान वापस अपने बेड़े में शामिल करेगी। प्रवक्ता ने कहा, इन तीन विमानों को पट्टादाता द्वारा वापस ले लिया गया था। एयरलाइन द्वारा शुरू किए गए बेड़े के पुनरुद्धार और बहाली कार्यक्रम के अलावा तीन विमानों को शामिल करने से आने वाले सप्ताहों में स्पाइसजेट के बेड़े में विमानों में पर्याप्त वृद्धि होगी।
विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने इस साल मई में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज, साबरमती एविएशन लीजिंग और फल्गु एविएशन लीजिंग के एक-एक विमान का पंजीकरण रद्द करने का अनुरोध किया था जो उस समय स्पाइसजेट के पास थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story