व्यापार

WhatsApp पर खास फीचर, Last Seen को लेकर टेंशन होगी दूर, ऐसे कर सकते है ट्राई

jantaserishta.com
13 Nov 2021 11:45 AM IST
WhatsApp पर खास फीचर, Last Seen को लेकर टेंशन होगी दूर, ऐसे कर सकते है ट्राई
x

वॉट्सऐप (WhatsApp) एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. वैसे तो इस ऐप के सभी फीचर यूज़र्स के लिए बहुत काम के होते हैं, लेकिन इसका 'Last Seen' फीचर लोगों के लिए कभी-कभी परेशानी खड़ी कर देता है. खासतौर पर तब जब आप किसी को मैसेज नहीं करना चाहते हैं. ऐप में ब्लू टिक और लास्ट सीन को ऑफ या ऑन करना ऑप्शन दिया गया है, लेकिन ये काफी लिमिटेड है. अब नए अपडेट में वॉट्सऐप नया प्राइवेसी ऑप्शन लाने के लिए तैयार है, जिससे यूज़र तय कर सकेंगे की कौन उनका Last Seen देख सकता है और कौन नहीं. इसका मतलब ये हुआ कि यूज़र्स कुछ लोगों से भी अपना लास्ट सीन छुपा सकते हैं.

ये फीचर बीटा वर्जन में पाया गया है. लास्ट सीन बहुत काम का फीचर है जिससे ये पता चल जाता है कि जिसे हम मैसेज भेज रहे हैं या भेजना चाहते हैं वह आखिरी बार कब ऑनलाइन हुआ था, और कोई भी नहीं चाहता कि रिसीवर ऑनलाइन रहते हुए भी आपके मैसेज का रिप्लाई न करें.
WABetaInfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है और साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये फीचर एंड्रॉयड ऐप पर कैसा दिखेगा.
मौजूदा समय में अगर यूज़र अपना Last Seen छुपाना चाहते हैं तो उन्हें, Settings में जाना होता है, उसके बाद Account में जाकर, Privacy पर जाना होता है, और इसके बाद यहां Last Seen का ऑप्शन मिलता है.
ऐप Privacy में मिलेगा चौथा ऑप्शन….
यहां यूज़र्स को तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts, और Nobody मिलते हैं. नए अपडेट के बाद यूज़र्स को 'My Contact Except…' भी मिलेगा. वॉट्सऐप में ये चौथा ऑप्शन यूज़र्स को चुने गए कॉन्टैक्ट से भी लास्ट सीन छुपाने की अनुमति देगा. ये बिलकुल वैसा ही है जैसा यूज़र्स अभी तक Profile फोटो देखने और About के लिए सेट कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story