व्यापार

Sony Xperia 5 V इसी सप्ताह में हो सकता है लांच, जाने डिटेल

Harrison
28 Aug 2023 7:30 AM GMT
Sony Xperia 5 V इसी सप्ताह में हो सकता है लांच, जाने डिटेल
x
जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 5 V स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होगा। यह पिछले साल लाए गए Sony Xperia 5 की जगह ले सकता है। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था. यह कंपनी द्वारा इस साल लॉन्च किया जाने वाला तीसरा स्मार्टफोन होगा।
सोनी ने इस साल एक्सपीरिया 1 वी और एक्सपीरिया 10 वी लॉन्च किया है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony Xperia 5 V में डुअल कैमरा यूनिट और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। कंपनी ने इससे पहले X ट्विटर)। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इसे व्हाइट, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है।
इस साल मई में कंपनी ने एक्सपीरिया 1 वी और एक्सपीरिया 10 वी लॉन्च किया था। एक्सपीरिया 1 वी की शुरुआत में यूरोप में कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,14,700 रुपये) थी। इसे हरे और काले रंग में उपलब्ध कराया गया है। एक्सपीरिया 10 वी को 449 यूरो (लगभग 40,300 रुपये) में लाया गया है। इसे व्हाइट, लैवेंडर, सेज ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
इस हफ्ते की शुरुआत में, सोनी ने भारत में PS5 के लिए 7,500 रुपये की छूट की पेशकश की थी। हालाँकि, यह ऑफर केवल PlayStation के 4K ब्लू-रे डिस्क संस्करण पर भी उपलब्ध होगा। यह छूट 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चुनिंदा ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी। इससे PS5 की कीमत घटकर 47,490 रुपये हो जाएगी। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में भी ऐसा ही डिस्काउंट ऑफर दिया था।
Next Story