व्यापार

Sony कंपनी मार्केट में मचाएगी तहलका, टीवी, हेडफोन कैमरा के बाद ला रही इलेक्ट्रिक कार!

jantaserishta.com
5 March 2022 3:14 PM IST
Sony कंपनी मार्केट में मचाएगी तहलका, टीवी, हेडफोन कैमरा के बाद ला रही इलेक्ट्रिक कार!
x

नई दिल्ली: आपने मार्केट में Sony के टीवी (TV), हेडफोन (Headphones) या कैमरा (Camera) को जरूर देखा होगा. जल्द ही आपको अगर इस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कार दिख जाए तो चौंकिएगा मत, दरअसल कंपनी होंडा मोटर्स (Honda Motors) के साथ मिलकर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएगी और बेचेगी. इसके लिए दोनों कंपनी ने एक अलायंस किया है.

2025 तक आएगी पहली कार
Sony का कहना है कि दोनों कंपनियां मिलकर जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएंगी, उसका पहला मॉडल 2025 तक बाजार में आ जाएगा. इसमें गाड़ी की मैन्युफैक्चरिंग का काम होंडा देखेगी, जबकि मोबिलिटी सर्विस प्लेटफॉर्म सोनी बनाएगी.
सोनी अन्य टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ भी मिल कर काम करने का प्लान कर रही है जो किसी EV को सिर्फ गाड़ी तक नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट सोर्स के तौर पर भी डेवलप करने में मदद कर सके. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में CES 2022 में अपने इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रोटोटाइप Vision-S 02 और इलेक्ट्रिक सेडान Vision-S 01 को शोकेस किया था.
इस साल जनवरी में Sony Group Corporation के चेयरमैन, प्रेसीडेंट और सीईओ केनिचिरो योशिदा ने एक नई कंपनी Sony Mobility बनाने की घोषणा की थी. नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां Honda के साथ इसी जॉइंट वेंचर में बनाई जाएंगी. इसके अलावा सोनी की कोशिश ऑटोमोटिव सेक्टर में और संभावनाएं तलाशने के लिए एपल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और फॉक्सऑन के साथ हाथ मिलाने की भी है.
Honda का कहना है कि सोनी और उसमें कई समानताएं हैं. इसलिए जो नई गाड़ी होगी वो इनोवेशन के मामले में सबसे आगे होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story