व्यापार

Vivo X60 और Vivo X60 Pro से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
17 Dec 2020 10:17 AM IST
Vivo X60 और Vivo X60 Pro से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई, जाने कीमत और फीचर्स
x
Vivo X60 और Vivo X60 Pro को लेकर पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्टफोन 29 दिसंबर को बाजार में दस्तक देने वाले हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Vivo X60 और Vivo X60 Pro को लेकर पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्टफोन 29 दिसंबर को बाजार में दस्तक देने वाले हैं। हालांकि कंपनी इन्हें चीन में लॉन्च करेगी और यह कंपनी के 5G रेडी स्मार्टफोन होंगे। जो कि स्लिम होने के साथ ही Samsung Exynos 1080 चिपसेट से लैस होंगे। वहीं अब इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की डिटेल सामने आई है।

टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Vivo X60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जो कि f/1.6 अपर्चर के साथ आएगा। वहीं 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13MP का पोट्रेट सेंसर दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन के Pro वेरिएंट में भी यही कैमरा सेंसर्स उपलब्ध होंगे। लेकिन इसमें 5x optical zoom और 60x digital zoom सपोर्ट के साथ ही 8MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन 2nd-gen micro-gimbal stabilisation तकनीक से लैस होंगे।

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी Vivo X60 और Vivo X60 Pro के साथ ही एक और स्मार्टफोन Vivo X60 Pro+ से भी पर्दा उठा सकती है। हालांकि, अभी इसके कैमरा फीचर्स की डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में एल-शेप्ड का कैमरा दिया जा सकता है। जबकि पंच होल कटआउट डिस्प्ले ​देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है।

Next Story