
x
बीजिंग: चीनी राजकीय उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले चार महीनों में चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय का राजस्व 42 खरब 58 अरब 20 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 10.8 प्रतिशत अधिक है। राजस्व में लगातार वृद्धि हुई और परिचालन अच्छी स्थिति में है।
आंकड़ों के अनुसार, सॉफ्टवेयर व्यवसाय के कुल लाभ में दोहरे अंक की वृद्धि बनी रही और निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हुई। इस साल के पहले चार महीनों में सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल लाभ पांच खरब सात अरब 50 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.2 फीसदी ज्यादा है। वहीं, सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 17 अरब 26 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जिसकी वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत है।
सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में लगातार वृद्धि हुई। इस साल के पहले चार महीने में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय नौ खरब 93 अरब 30 करोड़ युआन रही, जिसकी वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत है। कुल उद्योग राजस्व में इसका अनुपात 23.3 प्रतिशत था।
उधर, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा के राजस्व में दोहरे अंक की वृद्धि बनी रही। इस साल के पहले चार महीनों में सूचना प्रौद्योगिकी सेवा की आय 28 खरब 41 अरब 50 करोड़ युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.5 फीसदी अधिक है। कुल उद्योग राजस्व में इसका अनुपात 66.7 प्रतिशत था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





