
नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले के बाद शेयर बाजारों (Share Market) में गिरावट और कच्चे तेल (Crude Oil) में तेजी का दौर चल रहा है. इस हमले के जवाब में अमेरिका (US) और पश्चिमी देश (Western Countries) रूस के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगा चुके हैं. यहां तक अमेरिका ने अब रूस के तेल व गैस (Russian Oil&Gas) के इम्पोर्ट पर भी बैन लगा दिया है. तेजी से बदलते वैश्विक घटनाक्रमों के बीच क्रूड ऑयल 14 साल के हाई पर है और इस कारण देश में लोगों को फिर से महंगे पेट्रोल-डीजल का डर सता रहा है. हालांकि एक बड़ी सरकारी तेल कंपनी के अधिकारी की बात पर यकीन करें तो लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है. उनके हिसाब से स्थिति में कुछ ही दिनों में सुधार होने वाला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





