
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। एक बार फिर वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर दोनों लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें गुरुवार सुबह अडानी फोर्ब्स रियल टाइब बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने बर्नार्ड अर्नाल्ट को फोर्ब्स की लिस्ट में पछाड़कर अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में बुधवार को जहां गौतम अडानी टॉप लूजर रहे वहीं गुरुवार को टॉप गेनर।। उनकी संपत्ति में गुरुवार को 2.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट (कुल संपत्ति 149.5 अरब डॉलर) की संपत्ति में 4.5 अरब डॉलर की सेंध लग गई और वह दूसरे से फिर तीसरे स्थान पर आ गए। फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर 263.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क हैं। गुरुवार को उन्हें 8.3 अरब डॉलर का झटका लगा। दूसरे पर अडानी हैं, इनकी संपत्ति अब 154.7 अरब डॉलर हो गई है।
वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में गुरुवार को 1.13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब उनकी दौलत 145अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग की इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को एलन मस्क की संपत्ति में 8.31, जेफ बेजोस की संपत्ति में 1.28 अरब डॉलर की कमी हो गई। यहां बर्नार्ड अर्नाल्ट 133 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





