व्यापार

चांदी महंगी, वरिष्ठ विश्लेषक ने कही ये बात

jantaserishta.com
15 April 2023 11:48 AM IST
चांदी महंगी, वरिष्ठ विश्लेषक ने कही ये बात
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| निवेश और कीमतें और बढ़ने की आशंका में मांग आने से चांदी की कीमतों में इस समय तेजी है जिसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने आईएएनएस को बताया, पिछले तीन सप्ताह में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। उच्च निवेश और भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका में मांग निकलने से कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि एमसीएक्स इंडिया पर मई का वायदा भाव 77,010 रुपये प्रति किलोग्राम था।
मद्रास ज्वैलर्स एंड डायमंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और चल्लानी ज्वेलरी मार्ट के पार्टनर जयंतीलाल चल्लानी ने आईएएनएस को बताया, चांदी सोने की तुलना में बेहतर रिटर्न दे रही है और इसलिए निवेशक इस धातु पर अपना पैसा लगा रहे हैं। हालांकि चांदी का 70 प्रतिशत उपयोग औद्योगिक उत्पादन में किया जाता है, फिर भी रिटर्न अच्छा है।
चल्लानी ने कहा कि चांदी की कीमत गुरुवार को 77 रुपये प्रति ग्राम और शुक्रवार को 79 रुपये प्रति ग्राम थी।
खुदरा कीमत करीब 83 रुपये प्रति ग्राम होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story