व्यापार
चांदी में रिकॉर्ड तेजी, कीमतें पहली बार तीन लाख रुपए प्रति किलो के पार
jantaserishta.com
19 Jan 2026 2:45 PM IST

x
मुंबई: वैश्विक अस्थिरता के कारण चांदी में सोमवार को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला, जिससे कीमतें पहली 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रेक्ट का दाम दोपहर 2 बजे 15,413 रुपए या 5.36 प्रतिशत बढ़कर 3,03,175 रुपए प्रति किलो हो गया है।
इंड्रा-डे में चांदी ने 3,04,200 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया है, जो कि पिछले सत्र की क्लोजिंग 2,87,762 रुपए प्रति किलो से 16,438 रुपए अधिक है। हालांकि, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 3 लाख से नीचे बनी हुई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से दोपहर 12 बजे जारी की गई कीमतों के अनुसार, चांदी का दाम 2,93,650 रुपए प्रति किलो है, जो कि पहले के 2,81,890 रुपए प्रति किलो से 11,760 रुपए अधिक है।
आईबीजेए की ओर दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 2,385 रुपए बढ़कर 1,43,978 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,31,884 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। सोने का दाम 1.66 प्रतिशत बढ़कर 4,672 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.61 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 92.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
जानकारों के मुताबिक, कीमती धातुओं में तेजी की वजह हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रमुख यूरोपीय देशों पर टैरिफ को माना जा रहा है, जिससे विश्व में अस्थिरता और बढ़ गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





