व्यापार

चांदी के दाम में गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Tara Tandi
16 May 2023 8:48 AM GMT
चांदी के दाम में गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट
x

होम फीचर्ड समाचार राजनीति विश्‍व राज्य मनोरंजन खेल वीडियो बिज़नेस लाइफस्टाइल आज क्यों खास शिक्षा गैजेट्स/टेक्नोलॉजी विज्ञान ऑटो हेल्थ ज्योतिष अध्यात्म ट्रेवल तस्वीरें ह्यूमर जॉब्स

चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट, सोना भी खूब सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट
बिज़नेस न्यूज़ डेस्क - भारतीय कमोडिटी बाजार में आज सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है और चांदी भी काफी सस्ती हो गई है। इससे सोना चांदी खरीदने वालों के चेहरे पर उत्साह देखा जा सकता है। आज सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट डॉलर की मजबूती के कारण देखी जा रही है।
एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतें कैसी हैं
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। आज सोना 252 रुपये या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसकी कीमत में आज करीब आधा फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और सोने के मौजूदा रुझान के हिसाब से यह खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकता है। आज सोने की कीमत में 60677 रुपये का निचला स्तर और ऊपरी स्तर पर 61498 रुपये का उच्च स्तर देखा गया है।
एमसीएक्स पर चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में आज सोने से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है और यह 700 रुपये से ज्यादा टूट चुकी है। आज चांदी एमसीएक्स पर 748 रुपये या 1.02 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 72654 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है. एमसीएक्स पर चांदी का भाव सबसे नीचे 72460 रुपये तक और ऊपर में 73298 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक चला गया।
जानिए अपने शहर के रिटेल मार्केट में सोने की कीमत
दिल्ली में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 62060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव आज 61960 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 62380 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 62060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट आज 62060 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 61910 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव आज 61910 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 61910 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story