
x
Business News: लंबे समय से लगातार तेजी की ओर जा रही चांदी दो दिन में औंधे मुंह गिर गई। दो दिन में चांदी के हाजिर भाव में लगभग 9 हजार रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। अचानक आई गिरावट से छोटे निवेशकों को सबसे अधिक झटका लगा है। सराफा कारोबारी गिरावट के बाद बाजार समझने में जुट गए हैं।
सराफा बाजार में चांदी का भाव जनवरी के बाद से लगातार बढ़ रहा था। बीच में मामूली उठापटक के बावजूद चांदी में निवेश करने वाले लगातार लिवाली कर रहे थे। बाजार में चांदी के प्रति बढ़े रुझान से छोटे निवेशक भी आकर्षित हुए। नतीजा यह हुआ कि बाजार में पिछले दो महीने से त्योहार जैसी स्थिति बनी हुई थी। सराफा कारोबारी इसे वर्ष 2013 के बाद से बाजार में सबसे अधिक लिवाली का वर्ष मान रहे थे।
लंबे समय बाद आम निवेशकों ने भी चांदी की लिवाली (खरीदारी) की ओर रुख किया था। सराफा व्यापारियों ने बताया कि पहले चांदी जहां एक लाख दो हजार रुपये के आसपास थी वह शुक्रवार को 94500 रुपये के आस-पास हाजिर भाव रही। कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. आशू शर्मा ने बताया कि चांदी के बाजार में अस्थिरता का दौर है। बाजार में कारोबारी असमंजस की स्थिति में हैं।
आम परिवारों को लाभ
रमजान में मुस्लिम परिवारों में निकाह नहीं होते हैं। ईद के बाद मुस्लिम समाज में सहालग की शुरुआत होती है। इन शादियों में चांदी की खरीदारी अधिक होती है। मुस्लिम कारोबारियों ने बताया कि मुस्लिम परिवार में ढाई सौ ग्राम से आधा किलो तक चांदी खरीदा जाना आम बात होती है। इस स्थिति में चांदी के दाम गिरने से मुस्लिम परिवारों को राहत मिल सकेगी। उधर नवरात्र के दौरान भी चांदी के उत्पादों को खरीदने का चलन है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को सस्ती चांदी के उत्पाद हासिल हो सकेंगे।
TagsSilver गिरी कीमत कानपुरदो दिन9 हजार कीमत घटीSilver price fell in Kanpurtwo daysprice decreased by 9 thousandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





