व्यापार

चांदी हुई महंगी, सोने को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
15 Jun 2022 1:14 PM IST
चांदी हुई महंगी, सोने को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं. जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं, चांदी के दाम बढ़ गए हैं. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50619 रुपये में मिल रहा है, जबकि एक किलो चांदी 60193 रुपये की हो गई है. चांदी एक बार फिर से 60 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है.

बता दें कि सोने-चांदी के रेट्स दिन में दो बार जारी किए जाते हैं. एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को. 995 प्योरिटी वाला सोना आज 50416 रुपये में बिक रहा है. 916 प्योरिटी वाले सोने के दाम 46367 रुपये हो गए हैं. 750 प्योरिटी वाला सोना 37964 रुपये में बिक रहा है, जबकि 585 शुद्धता वाला सोना 29612 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 60193 रुपये में मिल रही है.
जहां एक ओर सोना सस्ता हो गया है तो चांदी के दाम महंगे हो गए हैं. 999 और 995 प्योरिटी वाला सोना आज 28 रुपये सस्ता हुआ है. 916 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 26 रुपये कम हुआ है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 21 रुपये और 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 16 रुपये घट गए हैं. वहीं, एक किलो चांदी आज 227 रुपये महंगी हो गई है.
ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है.
22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा.
21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा.
18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है.
14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story