व्यापार
वायदा बाजार में सस्ती हुई 1400 रुपये प्रति किलोग्राम चांदी,सोना इतने रुपये टूटा
Sanjna Verma
30 May 2024 4:59 PM IST

x
नई दिल्ली। वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और यह कल के मुकाबले 1400 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। इस गिरावट के बाद चांदी फिलहाल 94,800 के आसपास बनी हुई है। सोने के भाव में भी आज गिरावट देखी जा रही है और यह कल के मुकाबले करीब 200 रुपये तक सस्ता होकर 72,000 के आसपास बना हुआ है।
आज यानी 30 मई 2023 को 5 जुलाई को डिलीवरी वाली चांदी वायदा बाजार में कल के मुकाबले 1403 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती होकर 94,759 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है। बुधवार को चांदी 96,162 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वायदा बाजार में सोना भी चांदी की तरह गुरुवार को लाल निशान पर बना हुआ है। 5 जून को डिलीवरी वाला सोना एमसीएक्स पर कल के मुकाबले 218 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 71,975 रुपये के भाव पर आ गया है। वहीं कल यह 72,193 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बड़े 10 शहरों में इतना सस्ता हुआ भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
जयपुर 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
पटना में 24 कैरेट सोना 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
पुणे में 24 कैरेट सोना 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
नोएडा में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
विदेशी बाजारों में सस्ता हुआ सोना-चांदी
घरेलू बाजार की तरह ही गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स में सोना 12.28 डॉलर की बड़ी गिरावट साथ 2,326.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट 0.67 डॉलर सस्ती होकर 31.39 डॉलर पर आ गई है।
Tagsवायदाबाजारसस्तीकिलोग्रामचांदी futuresmarketcheapkilogramsilverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





